सिडनी मछली बाज़ार के बारे में (Hindi)

सिडनी मछली बाज़ार दक्षिणी गोलार्ध में अपनी तरह का सबसे बड़ा और दुनिया में विविधता के मामले में तीसरा सबसे बड़ा समुद्री भोजन का बाज़ार है।

सिडनी मछली बाज़ार एक कार्यकारी मछली बाज़ार है जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय, दोनों स्तरों पर उत्पाद एकत्र करता है और प्रतिवर्ष लगभग 13,500 टन समुद्री भोजन का व्यापार करता है – इसमें प्रतिदिन अधिकतम एक सौ स्थाई समुद्री भोजन प्रजातियों और प्रतिवर्ष लगभग 500 प्रजातियों का व्यापार शामिल है।

सिडनी मछली बाज़ार का अनुभव

सिडनी मछली बाज़ार के अनोखे और जीवंत माहौल का अनुभव करें – यह स्थानीय लोगों और सिडनी आने वाले पर्यटकों के लिए अवश्य रूप से देखा जाने वाला एक आकर्षण है। सिडनी मछली बाज़ार हरेक दिन (क्रिसमस के दिन को छोड़कर) सुबह के 7 बजे से लेकर शाम के 4 बजे तक (सप्ताहाँतों में शाम के 5 बजे तक) खुला रहता है।

सिडनी मछली बाज़ार हमारे छह विशेषज्ञ समुद्री भोजन खुदरा विक्रेताओं के माध्यम से ताजा ऑस्ट्रेलियाई समुद्री भोजन उपलब्ध कराता है। यहाँ आप पूरी मछली, कालामारी, साशिमी और मछली के अंडों की तरह का उच्चतम गुणवत्ता का हैरतअंगेज़ कर देने वाला विविध समुद्री भोजन खरीद सकते/सकती हैं - इसमें जीवित केकड़ा, एबेलोन और लॉब्सटर भी शामिल हैं। एक कार्यकारी मछली बाज़ार के रूप में आप अगले दिन विक्रय के लिए मछली पकड़ने वाली नौकाओं को घाट पर डॉकिंग करते हुए और दिन में पकड़े हुए समुद्री जीव-जंतुओं को ज़मीन पर उतारते हुए देख सकते/सकती हैं। आप अक्सर मछली पकड़ने वालों को समुद्र में वापिस जाने से पहले अपने मछली के जालों की मरम्मत करते हुए भी देख सकते/सकती हैं।

पियरमॉन्ट में पानी के किनारे स्थित सिडनी मछली बाज़ार में अनेक प्रकार के रेस्तराँ और टेकएवे खाने की दुकानें शामिल हैं, जिनमें पके हुए पारंपरिक समुद्री भोजन के लंच, सुशी और साशिमी, सैंडविच, फलों के रस और यहाँ तक कि एक वाग्यु बार भी शामिल है। सिडनी मछली बाज़ार में एक सब्जी-फल बेचने वाला, शराब की दुकान, कसाई, गोर्मे डेली और उपहार की दुकान भी मौजूद है। यहाँ आप हमारी बैठने की सुविधा वाले और छायाँकित बोर्डवॉक पर एक स्वादिष्ट समुद्री भोजन लंच का आनंद उठा सकते/सकती हैं – जहाँ से ब्लैकवैटल खाड़ी और एंज़ैक पुल के बेहतरीन दृश्य भी दिखाई देते हैं।

सिडनी मछली बाज़ार आर्केड के पिछले हिस्से में ऊपर स्थित फिशरमैन व्हॉर्फ़ रेस्तराँ स्थित है, जहाँ पारंपरिक कैंटोनीज़ भोजन प्रस्तुत किया जाता है। फिशरमैन व्हॉर्फ़ रेस्तराँ लंच के लिए सुबह के 11:00 बजे से लेकर दोपहर के 3 बजे तक और डिनर के लिए शाम के 5 बजे से लेकर रात के 11 बजे तक हर दिन खुला रहता है, जहाँ आप जीवित समुद्री जीव-जंतुओं के टैंकों से अपनी पसंद के समुद्री भोजन या फिर एक स्वादिष्ट यम चा की दावत का आनंद उठा सकते/सकती हैं।

हरेक सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को (क्रिसमस और नव वर्ष के बीच के दिनों को छोड़कर) बाज़ार के विक्रय स्थल का एक 'पर्दे के पीछे' का अंग्रेजी-भाषी दौरा आयोजित किया जाता है। इस दौरे में हमारी डच ऑक्शन घड़ी प्रणाली के बारे में समझाया जाता है और आपको ताजा समुद्री भोजन की अधिकतम 100 प्रजातियों के निकट व्यक्तिगत रूप से लाया जाता है ।

सिडनी सीफूड स्कूल

1989 में खुलने के बाद सिडनी सीफूड स्कूल ने लोगों को मछलियों का और अधिक सेवन करने के लिए प्रोत्साहित करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सिडनी मछली बाज़ार में स्थित सिडनी सीफूड स्कूल ऑस्ट्रेलिया का प्रमुख खाना पकाना सिखाने वाला स्कूल है, जो प्रतिवर्ष 13,000 प्रतिभागियों को आकर्षित करता है।

सिडनी सीफूड स्कूल में एक सरल पाएला या स्टिर-फ्राई से लेकर प्रमुख खाना पकाने वाले विशेषज्ञों के साथ और अधिक जटिल सप्ताहाँत कार्यशालाओं तक, सभी कौशल-स्तरों के लिए अंग्रेज़ी में अनेकानेक कक्षाएँ आयोजित की जाती हैं। इसमें व्यंजनों और खाना पकाने की शैलियों की एक विशाल श्रृंखला कवर की जाती है, जिसमें स्कूल की सबसे लोकप्रिय कक्षा सीफूड बार्बेक्यू भी शामिल है।

मेहमान पहले एक प्रदर्शन देखते हैं और फिर उन्हें समूहों में किचन के अंदर आमंत्रित किया जाता है जहाँ वे समुद्री खाद्य-पदार्थों के स्वादिष्ट व्यंजनों वाला भोजन तैयार करते हैं। फिर वे बैठकर एक मानार्थ शराब चखने की गतिविधि के साथ इस भोजन का सेवन करते हैं।

स्थिरता

सिडनी मछली बाज़ार में हम एक अनोखे समुद्री भोजन बाज़ार का प्रबंधन करते हैं, जो पूरे ऑस्ट्रेलिया-भर में 300 से अधिक मछली पकड़ने वालों और एक्वाकल्चरिस्ट समुदायों व आपूर्ति के लिए हम पर भरोसा करने वाले छोटे व्यवसायों की जीवन-रेखा है।

इस उद्देश्य की खोज में हम एक स्थाई और जीवंत समुद्री भोजन उद्योग, आपूर्ति श्रृंखला और हमारे शेयरधारकों के लिए खुदरा सीमा की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हम सिडनी पर्यटक अर्थव्यवस्था की एक महत्वपूर्ण परिसंपत्ति हैं और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ समुद्री भोजन बाज़ार बनने की इच्छा रखते हैं।

हम अपने कर्मचारियों की परवाह करते हैं और एक सुरक्षित वातावरण प्रदान करते हुए व एक सकारात्मक सँस्कृति का समर्थन करते हुए हम प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें समर्थन देते हैं।

हम अपनी सभी गतिविधियों में पर्यावरणीय स्थिरता और प्रदूषण की रोकथाम के लिए प्रतिबद्ध हैं।

सिडनी मछली बाज़ार कैसे पहुँचे

सिडनी मछली बाज़ार पियरमॉन्ट, सिडनी में स्थित है और डार्लिंग हार्बर और सीबीडी से बस थोड़ी सी ही चलकर जाने की दूरी पर स्थित है। सिडनी मछली बाज़ार आगंतुकों के लिए कार, बस, लाइट रेल और निजी नाव से सुलभ है।

कार
कारपार्क में प्रविष्टि बैंक स्ट्रीट के ज़रिए होती है और यह 24 घंटे खुला रहता है।

पार्किंग शुल्क

पहर मूल्य
0 - 1 घंटे $4
1 - 1½ घंटे $10
1½ - 2 घंटे $16
2 - 2½ घंटे $22
2½ - 3 घंटे $28
3 - 3½ घंटे $34
3½ - 4 घंटे $40
4 - 4½ घंटे $46
4½ - 5 घंटे                   $52                                          
5 - 5½ घंटे                                               $58
5½ - 6 घंटे $64
अधिकतम शुल्क प्रतिदिन $64
खोया टिकट $64

  
सभी क्रेडिट कार्ड भुगतानों पर एक 2.5% अधिभार शुल्क लगेगा।


सिडनी लाइट रेल

आप सेंट्रल स्टेशन, दि स्टार, हेमार्केट या डार्लिंग हार्बर से फिश मार्केट बाज़ार स्टॉप के लिए सिडनी लाइट रेल पकड़ सकते/सकती हैं, जो मछली बाज़ार से सड़क के पार स्थित है। सेंट्रल से लिलीफील्ड और उल्टी दिशा में वापिस आने के लिए हरेक 10 - 15 मिनट में सेवाएँ उपलब्ध हैं। आप जोन्स और मिलर स्ट्रीट के कोने से लाइट रेल प्लेटफार्मों पर पहुँच सकते/सकती हैं।

सिडनी लाइट रेल से अपनी यात्रा की योजना बनाने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बस
501: यह सिटी/वेस्ट राइड/राइड बस सेवा सेंट्रल स्टेशन से हरेक 30 मिनट में रवाना होती है। यात्री जोन्स स्ट्रीट के विपरीत मिलर स्ट्रीट पर उतर सकते हैं, और बाज़ार यहाँ से बस पाँच मिनट की चलकर जाने की दूरी पर स्थित है।

सिडनी बसों से अपनी यात्रा की योजना बनाने के लिए यहाँ क्लिक करें।

नाव
सिडनी मछली बाज़ार ने अब एक लैंडिंग पॉन्टून स्थापित किया है जिससे कि छोटी, निजी नावें बाज़ार तक पहुँच पाएँ। पॉन्टून के लिए केवल 6 मीटर या इससे कम लंबाई की नावों की अनुमति है और यह केवल यात्री उतारने/चढ़ाने वाली सुविधा ही होगी। यहाँ कोई घाट उपलब्ध नहीं है।

निवास
सिडनी मछली बाज़ार डार्लिंग हार्बर और सीबीडी में कई होटलों से चलकर जाने की दूरी पर स्थित है। और अधिक जानकारी और दरों के लिए होटल्स कंबाइन्ड देखें।